बल्ब व्यवसायी मुकेश कुमार की गोली मार कर हत्या


दानापुर(जी.एन.एस) अपराधियों ने रात घर के पास बल्ब व्यवसायी मुकेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना थाने के इमलीतल में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घटी है। इमलीतल निवासी ओम प्रकाश का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार उर्फ मुकुल रात अपने पुत्र वेदांश के साथ मिठाई लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन अपराधियों ने घर के पास मुकेश की गोली मार हत्या कर दी।
हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने इमलीतल घाट पर निवासी लालू बाबू राय समेत आदि के घर पर जाकर हंगामा किया। एएसपी मनोज कुमार तिवारी ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक मुकेश की मां धर्मशीला देवी ने बताया कि लालू बाबू राय के पुत्र समेत अन्य लोगों ने मेरे पुत्र से एक माह पूर्व सोने की चेन गले से छीन ली थी और पीटा भी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ