Advertisement

Advertisement

कांग्रेस ने राज्य में लचर कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल




रांची(जी.एन.एस) . दस सितंबर को पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भारत बंद हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस इस दौरान राज्य में गिरते कानून व्यवस्था का भी मुद्दा उठाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के सामने पूर्व एसपीओ की गोली मारकर हत्या करना राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। अगर राजधानी और खासकर हाई सिक्यूरिटी जोन की सुरक्षा का आलम यह है तो आमजनों का कौन रखवाला है? हर तरफ अराजक स्थिति है। वहीं, भाजपा नेता रोज मीडिया में सरकार की वाहवाही कर विपक्ष को निशाने पर ले रहे हैं।
काग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई एवं राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर 9 सितंबर को बंद की पूर्व संध्या पर प्रखंड एवं जिला स्तर पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 14 को निदेशक प्रमुख का घेराव करेंगे एनएचएम कर्मी झारखंड राज्य नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मी 14 सितंबर को निदेशक प्रमुख-स्वास्थ्य सेवाएं का घेराव करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को रांची में कर्मियों की बैठक होगी।


संघ के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी मांगों में मल्टी पर्पस वर्कर्स को सातवें वेतनमान का लाभ देना, पीएफ व ईएसआइ की कटौती, कर्मी राजेंद्र मुर्मू की सेवा वापस लेना आदि शामिल है। 13 अगस्त को निदेशक प्रमुख डा. राजेंद्र पासवान के साथ हुई वार्ता में सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए कमेटी के गठन का आश्वासन मिला था। आज तक यह कमेटी गठित नहीं की गई। संघ ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल पर भी जाने की चेतावनी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement