यौन उत्पीड़न के मामले में फंसा आशु गुरुजी पुलिस की हिरासत में


नई दिल्ली(जी.एन.एस) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आखिरकार आशु भाई गुरुजी को दिल्ली के शाहदरा से इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पिछले कई दिन से उसकी तलाश कर रही थी। आशु भाई गुरुजी उर्फ आसिफ खान के खिलाफ गाजियाबाद की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
आशु भाई को दुनिया विश्वविख्यात ज्योतिषचार्य, हस्तरेखा विशेषज्ञ और काले जादू का महारथी मानकर कोटि कोटि नमन कर रही थी। वो बाबा तो सिर से लेकर पांव तक दगाबाज़ निकला। एक महिला और उसकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ ही नहीं। बल्कि अपने हज़ारों लाखों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है आशु भाई गुरुजी ने।

जिसे भक्त आशु भाई गुरुजी मानकर चरणों में शीश नवा रहे थे। वो आसिफ खान है। और इसकी गवाही वो वोटर लिस्ट दे रही है। जिस पर आशु भाई गुरुजी की तस्वीर लगी है और उसके आगे लिखा हुआ है आसिफ खान पुत्र श्री इदहा ख़ान। वोटर लिस्ट में गलती की गुंजाइश इसलिए नज़र नहीं आती क्योंकि ठीक उसी के नीचे उसी पते पर रहने वाले आसिफ खान के बेटे समर खान की भी तस्वीर लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ