नई दिल्ली(जी.एन.एस) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सरिता विहार इलाके में हुई 65 लाख की लूट का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक राष्ट्रीय स्तर का रेसलर है।
सरिता विहार में विदेशी करेंसी बदलने का काम करने वाले मोहम्मद शाजेब अपने भाई के साथ सरिता विहार से बाइक पर घर के लिए निकले थे। शाजेब ने अपने बैकपैक में 65 लाख कैश रुपया रखा था। रात 9 बजे के करीब जब शाजेब अपने घर पहुंचने वाले थे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शाजेब को घेर लिया।
बदमाशों ने उन पर रिवाल्वर तान दी और बैग छीऩने लगे। जब शाजेब ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी और बैग लूटकर फरार हो गए। किस्मत से गोली शाजेब को नहीं लगी। लेकिन बदमाश 65 लाख कैश लूटकर वहां से भाग निकले।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे