Advertisement

Advertisement

जदयू का बड़ा बयान- अयोध्या में अब हो जाना चाहिए राम मंदिर का निर्माण



पटना(जी.एन.एस) अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर जदयू ने बड़ा बयान दिया है। जदयू के महासचिव पवन वर्मा ने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए। राम मंदिर को लेकर जो भी विवाद पैदा हुआ है, अब उस पर रोक लगाना जरूरी हो गया है। इस मामले को जल्द सुलझा लेना चाहिए। 

जदयू नेता ने कहा कि भगवान राम सबसे सम्मानित और प्राचीन धर्म के पूजनीय देवताओं में आते हैं। उन्होंने लोगों से भगवान राम के विचारों के महत्व को समझने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर बनाने पर इतना विवाद खड़ा क्यों हो रहा है? पवन वर्मा ने कहा कि वह मंदिर बनाने का विरोध करने वालों से आग्रह करते हैं कि वे इससे सहमत हों। यह राष्ट्रीय हित और लाखों हिंदुओं के हित का मामला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement