Advertisement

Advertisement

आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों ने पकोड़े तलकर- बेचकर व्यक्त किया आक्रोश


हनुमानगढ़(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव)। रोडवेज संयुक्त मोर्चा के द्वारा 27 जुलाई को हुए समझौते को लागू ना करने के विरोध में किया जा रहा अनिश्चित कालीन चक्का जाम शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा ।वही रोडवेज कर्मचारीयो ने  जंक्शन स्थित रोडवेज डिपू पर जारी धरना सरहल पर पकोड़े बेचकर सरकार की रोडवेज विरोधी नीतियों के आरती आक्रोश जताया। कर्मचारी नेता नायब सिंह व विक्रांत सहारण ने बताया कि सयुंक्त मोर्चे द्वारा गत पांच दिनों से चक्का जाम व उससे पूर्व दो दिनों का धरना ही दिया गया और सात दिन बीत जाने के बावजूद अब तक राज्य सरकार द्वारा संयुक्त मोर्चा को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया जिससे कर्मचारियों में अकृष बढ़ता जा रहा है।उन्होंने बताया कि  सरकार के खिलाफ  कर्मचारियों द्वारा अपना रोष पकौड़े तल कर किया गया है।

उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों को पकोड़ा तलने की सलाह दी थी चूंकि सरकार द्वारा रोडवेज को बंद करने के लिए नित नई नई नीतिया लागू की जा रही है और लगातार धरना   व चक्काजाम जारी रहने से कर्मचारियो के हालत भी बेरोजगारो जैसे हो गई है इसी कारण कर्मचारी  पकोड़े तलकर और बेचकर अपना गुजारा करने पर मजबूर हो गए हैं। जिला कमेटी सीटू के सदस्यों ने धरना स्थल  पर जाकर रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को  समर्थन दिया। 

सीटू के  रघुवीर वर्मा,बलदेव सिंह मक्कासर, शेर सिंह शाक्य, मलकीत सिंह आदि ने  कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आंदोलन में तन-मन-धन से सहयोग देने का भरोसा दिलवाया। धरने पर नायाब सिंह, विक्रांत सहारन, पृथ्वी महला, रणजीत सिंह, राम गोपाल, पवन शर्मा, दुनीचंद, गुरचरण, मक्खन सिंह, रणजीत सिंह, हरि सिंह, महावीर जोशी, बलराम सिंह मान, जगदेव,नरेंद्र स्वामी,हरदेव सिंह, सुनील सहारण आदि कर्मचारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement