Advertisement

Advertisement

चांदनगर: सड़क किनारे नग्न हालत में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका


कोलकाता(जी.एन.एस) दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर थानांतर्गत चांदनगर इलाके में गुरुवार रात सड़क किनारे एक युवती को नग्न हालत में पाया गया। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस पहुंची और युवती को अपने साथ ले गई। पूछताछ में पता चला कि युवती दक्षिणेश्वर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह घर-घर घूमकर अगरबत्ती बेचती है। घटना वाली रात भी वह अगरबत्ती बेच रही थी। तभी एक युवक ने उसे रोकने की कोशिश की। घबराकर वह इधर-उधर भागने लगी।
चांदनगर इलाके में उसे ठोकर लगी और वह गिर कर अचेत हो गई। उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उन्हें युवती निर्वस्त्र मिली। उसके साथ दुष्कर्म हुआ हो सकता है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement