अनूपगढ़।श्रीगंगानगर में नगरपालिका अनूपगढ के सुनील कुमार सहायक लेखाधिकारी , सुरेश कुमार स्टोरकीपर एवं भारत सोनी कम्प्यूटर ऑपरेटर (निविदा) नगरपालिका अनूपगढ 48,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।
जयपुर,दिनांक 29.01.26। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नगरपालिका अनूपगढ के सुनील कुमार सहायक लेखाधिकारी, सुरेश कुमार स्टोरकीपर एवं भारत सोनी कम्प्यूटर ऑपरेटर (निविदा) नगरपालिका अनूपगढ को सह परिवादी से उसकी फर्म के पेण्डिग बिल भुगतान करने की एवज में पूर्व में किये गये भुगतान राशि करीब 4 लाख रूपये का 12 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 48000 / रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी फर्म के पेण्डिग भुगतान के सम्बधं में सुनील कुमार सहायक लेखाधिकारी व सुरेश कुमार स्टोरकीपर नगरपालिका अनूपगढ द्वारा उसकी फर्म को पूर्व में किये गये भुगतान प्रथम बिल राशि 4,09,000 / रूपये का 15 प्रतिशत कमीशन (रिश्वत) की मांग कर तथा कमीशन देने पर ही पेण्डिग बिलो का भुगतान करने हेतु कहा है, नही देने पर भुगतान नही करने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के सुपरविजन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में आज राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ के ट्रेप कार्यवाही करते हुये तीनो आरोपियों को सह परिवादी से 48,000/ रूपये बतौर रिश्वत रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे