वेनेजुएला के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे : US



वाशिंगटन(जी.एन.एस) अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चेताते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन आगामी दिनों में वेनेजुएला सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। पोम्पियो ने कहा कि मुझे लगता है कि आगामी दिनों में वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए कई सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

पोम्पियो ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने चाहते हैं कि वेनेजुएला के लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका मिले। यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा की अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने जा रही बैठक से पहले आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ