Advertisement

Advertisement

तीन लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन


खसरा गिरदावरी अपलोड कराने वालों से ही होगी खरीद
श्रीगंगानगर/जयपुर। राजफैड की प्रबंध निदेशक डॉ. वीना प्रधान ने बुधवार को बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर मूंग, उडद, सोयाबीन एवं मूंगफली की हो रही खरीद के लिए 31 अक्टूबर तक 3 लाख 45 हजार 332 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन ईमित्रा एवं खरीद केन्द्रों से करवाया है। 29 अक्टूबर से पुनः पंजीकरण शुरू होने पर दो दिन में 82 हजार 404 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें मूंग के लिए 51 हजार 958 किसानों, मूंगफली के लिए 15 हजार 609, उडद के लिए 14 हजार 173 तथा सोयाबीन के लिए 664 किसानों ने पंजीकरण कराया।
    डॉ. प्रधान ने बताया कि किसान अपना पंजीयन करते समय यह ध्यान रखे कि खसरा गिरदावरी अवश्य अपलोड हो जाये क्योंकि खसरा गिरदावरी के अभाव में पंजीयन मान्य नही होने की स्थिति में खरीद संभव नही हो पायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों से 30 अक्टूबर तक  145.95 करोड रू की उपज किसानों से खरीदी जा चुकी है।
    प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि मूंग, उडद, सोयाबीन एवं मूंगफली के लिए 30 अक्टूबर तक 3 लाख 45 हजार 332 पंजीकृत किसानों में से मूंग के लिए 1 लाख 64 हजार 78 किसानों, मूंगफली के लिए 92 हजार 297, उडद के लिए 63 हजार 240 तथा सोयाबीन के लिए 25 हजार 717 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण किया है।
    डॉ. प्रधान ने बताया कि पंजीकृत किसान उपज बेचान के समय खरीद केन्द्र पर मूल गिरदावरी आवश्यक रूप से साथ लेकर आये। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा मूंग के लिए 2.39 लाख मै.टन, मूंगफली के लिए 3.79 लाख मै.टन, उडद के लिए 88 हजार 575 मै.टन तथा सोयाबीन के लिए 3.69 लाख मै.टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement