Ad Code

Recent Posts

आखिरकार राष्ट्रपति ने एम जे अकबर का इस्तीफा किया मंजूर!


यौन आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रहे एम जे अकबर का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। काफी जद्दोजेहद और छीछालेदर के बाद एम जे अकबर ने बुधवार को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से एमजे अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। स्थापित प्रक्रिया के अनुरूप उसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया। अकबर पर अनेक आरोप लगाए गए कि जब वह विभिन्न प्रकाशनों के संपादक के पद पर तैनात थे तो उन्होंने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था।
राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में बताया गया, ‘‘भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के उपबंध (2) के तहत प्रधानमंत्री की सलाह पर केन्द्रीय मंत्री परिषद से एमजे अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’
Source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ