Advertisement

Advertisement

श्रीगंगानगर व बठिण्डा के बीच कल रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी


श्रीगंगानगर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के भटिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य एलएचएस (सीमित ऊॅचाई के पुल) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार ब्लॉक कार्य के कारण 14 अक्टूबर 2018 को इस रेल खण्ड पर संचालित निम्न रेल सेवाऐं प्रभावित रहेंगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 54755, भटिण्डा-श्रीगंगानगर सवारी गाड़ी 14 अक्टूबर 2018 को रद्द
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 54758, श्रीगंगानगर-अम्बाला सवारी गाड़ी 14 अक्टूबर 2018 को श्रीगंगानगर-भटिण्डा के मध्य आंशिक रद्द। गाड़ी संख्या 54757, अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर 2018 को भटिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द।
रीशड्यूल रेलसेवाए
गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला एक्सप्रेस 14 अक्टूबर 2018 को श्रीगंगानगर  से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित समय 14.00 बजे के स्थान पर 01 घण्टे देरी से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement