Advertisement

Advertisement

शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक 26 को


- संगठन की नई कार्यकारिणी और चुनाव संबंधी होगी चर्चा
श्रीगंगानगर। शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिले की तहसीलों के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव करवाये जाने का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सर्वसम्मति हेतु जिले के शिक्षा विभाग के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों की एक आम सभा की बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।  बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष एवं संघ के पदों के चयन पर विचार-विमर्श किया जाना तय किया गया है, ताकि संगठन की एकता एवं अखंडता बनी रहे। जिला महामंत्री सुरेश नागर ने बताया कि 26 जनवरी शनिवार को अपराहृ 1:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में एक आम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी किया गया है। तीन वर्षों से संचालित संघ की जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहेंगे। 



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement