Advertisement

Advertisement

कांग्रेस के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी



श्रीगंगानगर। कांग्रेस के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उनके द्वारा गठित की गई कार्यकारिणी को प्रकोश्ठ के प्रदेश संयोजक केवलचंद गुलेच्छा ने मंजूरी दे दी है। कार्यकारिणी में पार्षद रमेश घडिय़ाव, मेहताब गुर्रिया, पूर्व पार्षद रवि नागपाल व अजीत बिश्रोई उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी, पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद संजय धारीवाल एडवोकेट, अनूपसिंह बाजवा और नीतू सिंह महासचिव, बलजीत बेदी कोषाध्यक्ष, पार्षद सुनीता इंदौरा, पार्षद जवाहर चावला, पार्षद धर्मपाल श्योराण, पूर्व पार्षद महावीर सिंह नायक, डॉ. सतीश, विनोद पाटनी सचिव बनाये गये हैं।




 पूर्व पार्षद कौशल्या सिहाग, अशविन्द्र जोग, हनुमान शर्मा, सुभाष भट्ट, सोहनलाल डोन, सतीश वाल्मीकि और लेखराज नायक सदस्य बनाये गये हैं। जिले की समस्त नगरीय निकाय के वर्तमान एवं सभी पूर्व सभापति, अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी मेें विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement