Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - थ्रेशर में फंसने से किसान की मौत


श्रीगंगानगर। फसल निकालते समय एक किसान की थ्रेशर मशीन में फंस जाने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में सीमावर्ती चक 6 पी के समीप एक ढाणी में हुआ। पुलिस के अनुसार उपकार सिंह उर्फ त्रिलोचन सिंह (42) पुत्र हरजिन्द्र सिंह जट सिख सुबह 6 बजे खेत में थ्रेशर मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका एक हाथ मशीन में आ गया।


 एएसआई कमललाल ने बताया कि उपकार सिंह का यह हाथ कंधे तक कट गया। उसे गम्भीर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाये। मृतक के भाई वीरेन्द्र सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह जट सिख निवासी चक 10 क्यू, मटीलीराठान द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement