Advertisement

Advertisement

क्राइस्टचर्च हमला पाकिस्तान हमलावर को रोकने की कोशिश करने वाले नागरिक को राष्ट्रीय पुरस्कार देगा


इस्लामाबाद (वेबवार्ता)। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार हो हुए भयानक आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले अपने नागरिक नईम राशिद को मरणोपरांत राष्ट्रीय पुरस्कार देने का ऐलान किया है। नईम ने अपनी मृत्यु से पहले हमलावर को रोकने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के ऐबटाबाद के जिन्नाबाद के रहने वाले नईम न्यूजीलैंड में प्रोफेसर थे। वह अलनूर मस्जिद पर हमले के समय वहां मौजूद थे। शुक्रवार को हुए हमले में 50 नमाजियों की मौत हो गई थी, इनमें पाकिस्तान के नौ नागरिक शामिल हैं। 


प्रधानमंत्री इमरान खान ने मृतकों के परिवारों को समर्थन दिया और एक पाकिस्तानी को पुरस्कार देने की भी घोषणा की, जिसकी बंदूकधारी से संघर्ष के दौरान मौत हो गई थी। इमरान खान ने रविवार को ट्वीट किया, हम क्राइस्टचर्च में आतंकवादी हमले के पाकिस्तानी पीड़ितों के परिवारों को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान को मियां नईम राशिद पर गर्व है। उनकी हमलावर से निपटने की कोशिश में मौत हो गई थी। उनके साहस को राष्ट्रीय पुरस्कार से पहचाना जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement