Advertisement

Advertisement

Report Exclusive सादुलशहर:- पति गया था काम पर तो पीछे से पत्नी बेटे संग हुई लापता! महीने बाद पुलिस तक पहुंचा मामला


श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले मेें एक माह से मां-बेटे के संदिग्ध अवस्था में लापता होने का एक संगीन मामला आज सामने आया। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है कि मां-बेटे का एक माह से ही पता नहीं है। मामला जिले के सादुलशहर कस्बे का है। पुलिस के अनुसार कस्बे में वार्ड नं. 18 निवासी संदीप सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह मजबी ने आज रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और उसका 11 वर्षीय पुत्र हरविन्द्र सिंह विगत 25 फरवरी से लापता है।


 संदीप ने बताया कि वह उस दिन सुबह किसी काम से सूरतगढ़ चला गया था। शाम को वापिस आया तो उसकी पत्नी और पुत्र घर पर नहीं थे। बीते एक महीने के दौरान उसने इन दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक जांच-पड़ताल में पता चला है कि 24-25 फरवरी की रात को संदीप-मनप्रीत कौर में घरेलू किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई थी। 


इसके बाद सुबह जल्दी ही संदीप अपने काम से सूरतगढ निकल गया। जांच कर रहे थानेदार रामप्रताप ने बताया कि संदीप से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। इस बीच निकटवर्ती लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव रोटांवाली निवासी 18-19 वर्षीय एक युवती भी घर वालों को बिना कुछ बताये गायब हो गई है। पुलिस के अनुसार इस गांव के एक युवक ने आज रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि परसों गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य खेतों में दिहाड़ी-मजदूरी करने गये थे। पीछे से उसकी बहन गायब हो गई। गुमशुदगी दर्ज की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement