Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - अनूपगढ़ शाखा नहर से युगल का शव बरामद,युवती दो बच्चों की मां, युवक अविवाहित


श्रीगंगानगर। जैतसर थाना क्षेत्र से गायब हुए एक युवक और एक युवती के शव आज चौथे दिन इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ़ शाखा में बरामद हो गए। नहर में पानी बंद हो जाने पर इन के शव आरडी 10 के पास दिखाई दिए। इसी जगह नहर के किनारे  विगत शुक्रवार सुबह युवक पवन और युवती पुष्पा के मोबाइल फोन, कंबल विच व चप्पल आदि सामान पड़ा मिला था।


 तभी से आशंका जताई जा रही थी कि इस युगल ने नहर में कूद गए। परिवारजन,ग्रामीण और पुलिस तब से नहर में तलाश कर रहे थे। इंदिरा गांधी नहर में वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए पानी की बंदी किए जाने पर अनूपगढ़ शाखा में इनके आज शव दिखाई दे गए। दोनों शवों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती बीरमाना गांव के पास एक ढाणी में रहने वाला युवक पवन (25) पुत्र सोहनलाल परचून की दुकान करता था जो कि अविवाहित था। 

पास में ही एक अन्य ढाणी में रहने वाले एक परिवार की बेटी पुष्पा (32) अपने पति से मनमुटाव होने के कारण पिछले करीब छह महीने से पीहर में ही रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि इन दोनों में प्रेम संबंध चले आ रहे थे। इन प्रेम संबंधों के चलते यह दोनों विगत गुरुवार को होली वाले दिन अपने अपने घर से गायब हो गए। अगले दिन सुबह इनका सामान अनूपगढ़ शाखा नहर के किनारे पर पड़ा मिला। आज सुबह जब इनके शव मिले, तो दोनों का एक-एक हाथ दुपट्टे से बंधा हुआ था। पुष्पा ने दुल्हन जैसे वस्त्र पहने हुए थे। पुलिस ने बताया कि पुष्पा के पिता द्वारा विगत दिवस दी गई रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आज इनके शव मिलने पर मर्ग दर्ज की गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement