Sri GangaNagar - कोल्हू में फंसने से युवक की मौत


श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर स्थित चक 27-ए में आज सुबह एक युवक की गन्ने का रस निकालने वाले कोल्हू में फंस जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक 6 एम एस आर  निवासी निर्मलसिंह चक 27-ए में एक खेत में गुड बनाने के लिए कोल्हू चला कर गन्ने का रस निकाला  रहा था। निर्मल सिंह ने लोई (शाल) ओढी हुई थी। 


शाल का एक सिरा कोल्हू में फंस गया। निर्मल उसके साथ ही कोल्हू मशीन में घसीटता चला गया। उसकी गर्दन कोल्हू में फंस गई, जिससे उसकी वही पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में निर्मल के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस सम्बंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज की  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ