Advertisement

Advertisement

US:-पाक को बड़ा झटका,अब 5 साल नहीं सिर्फ 3 महीने का मिलेगा वीजा


वॉशिंगटन(जी.एन.एस) पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में घिरे पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने उनके देश में आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाले वीजा की अवधि घटा दी है। पहले पाकिस्तानी नागरिकों को जो 5 साल का वीजा मिलता था, अब उसकी अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है।


पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने इस बात की सूचना सरकार को दे दी है। नए नियमों में पाकिस्तानी पत्रकार और मीडियापर्सन के लिए और भी मुश्किल है, उनको मिलने वाले वीजा की अवधि 3 महीने कर दी गई है। इतना ही नहीं अमेरिका ने वीजा की अवधि घटाने के साथ-साथ वीजा के लिए दी जाने वाली फीस भी बढ़ा दी है। यानी अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका जाना चाहता है तो वह एक बार में 12 महीने से अधिक वहां नहीं रह सकता है, अगर उसे अधिक समय तक वहां रहना हुआ तो उसे वापस पाकिस्तान आना होगा और वीजा को रिन्यू करवाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement