नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने की 30 की हत्या, घरों को भी जलाया


अबुजा(जी.एन.एस) नाइजीरिया के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने कम से कम 30 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहू न कहा कि यह घटना शिंकाफी जिले के क्वारे गांव में मंगलवार को घटी। 


बंदूकधारियों ने ग्रामीणों के घरों को भी जला दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मोटरसाइकिल से आए सैकड़ों बंदूकधारियों ने गांव पर हमला बोल दिया। उन्होंने दावा किया कि हमले में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं जिसके बाद कई ग्रामीण भाग गए। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के जम्फारा और कडुना ने हाल के महीनों में बंदूकधारियों द्वारा लगातार हमले किए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ