Advertisement

Advertisement

अनशनकारीयों का स्वास्थ्य खराब,जनता का आक्रोश बढा़, प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

समेजा कोठी।(सतवीर सिह मेहरा) पिछले चार दिन से समेजा कोठी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में दस सूत्रि विभिन्न मांगों को लेकर अनशन व धरना प्रदर्शन चल रहा हैं।मांगों को लेकर अभी तक कोई समझौता नही हुआ हैं।सता पक्ष के किसी भी नेता ने धरना स्थल पर पंहुचने की जहमत नही उठाई हैं जिससे जनता में भारी आक्रोश हैं।अनशनकारीयों ने पंचायत पिछले चार दिन से नही खुलने दी जिससे जरूरी काम अटके पड़े हैं।प्रशासन को आंदोलनकारीयों ने आज चेतावनी देते हुये कहा हैं की जल्द सुनवाई नही हुई तो आंदोलन को महापडाव में तब्दील कर सैकडों लोग अनशन पर बैठ जायेगे।
आज जैसे ही इंदलिया अस्पताल से वापिस अनशन स्थल पर अनशन पर बैठ गये।जहा आज समेजा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रमेश सर्वा ने अनशनकारीयों का स्वास्थ्य जांचा।जांच में इंदलिया के स्वास्थ्य में गिरावट मिली।डॉक्टर ने ईलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन नही गया।सतनाम सिह का भी स्वास्थ्य खराब हैं घबराहट बैचेनी हो रही हैं।जनता का आक्रोश बढ़ रहा हैं मुर्दाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं।धरनास्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement