Advertisement

Advertisement

Sameja kothi-ग्रामोत्थान शिवर आयोजित,महिला शक्तिकरण समुह का गठन हुआ।

समेजा कोठी।(सतवीर सिह मेहरा)राज्य सरकार के आदेश अनुसार आज समेजा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ग्रामोत्थान शिवर का आयोजन किया गया।यह शिवर 16 अगस्त से लेकर 2 अक्टूबर 2019 तक चलेगा।शिवर आदेशनुसार पंचायत मुख्यालय पर लगने हैं।शिवर में ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग के अलावा सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग,श्रम विभाग तथा राजीविका ले संम्बधित कार्य किये जाने हैं।शिवर में आवासीय भू-खण्डों व मकानों के पट्टे जारी करने का कार्य भी किया जा रहा हैं।शिवर में सामाजिक सुरक्षा  पेंशन का लाभ,व तहसीलदार स्तर तक लम्बित प्रकरण का निस्तारण करने का आदेश हैं।स्वरोजगार के तहत ऋण भी वितरण किया जाना हैं।
  ग्राम सचिव सुशील गोदारा ने बताया की आज समेजा पंचायत पर शिवर में आवास पट्टों से सम्बंधित कोई आवेदन नही आया।सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 4 आवेदन प्राप्त किये गये हैं।जिन विधवा महिलाओं की आयु 75 वर्ष से ऊपर हैं ऐसी 10 महिलाओं की पेंशन दोगूनी की गई।वही 10 महिलाओं का  महिला शक्ती समुह बनाया गया जिसमें समस्त वार्ड पंच महिला व आगनबाडी कार्यरत महिला शामिल हैं।शिवर में 4 जलशक्ती के तहत निर्माण कार्य स्वीकृत किये हैं।जिसमें शमशान भुमि में डिग्गी निर्माण शामिल हैं।पानी हेतु एक पाईप लाईन स्वीकृत हुई हैं।
शिवर में सरपंच राजपाल सिह,ग्राम सचिव सुशील गोदारा,शिवर प्रभारी जसविन्द्र सिह सैनी,पटवारी व समस्त स्टाफ ऊपस्थित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement