Advertisement

Advertisement

महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीः- जिला कलक्टर

महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला

श्रीगंगानगर, । महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा गुरूवार को ’गांधी दर्शन व महिला सशक्तिकरण’ के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति सभागार में करवाया गया। 
जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद मदन नकाते ने महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति एवं जनसंख्या नियत्रंण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध मे गान्धी जी के विचारो के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्रा में पीछे नही है तथा सीमा पर सुरक्षा जैसे कार्यों में भी महिलाएं अपना उतरदायित्व निभा रही है।  
मुख्यि कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री सौरभ स्वा्मी द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण तथा स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किये। श्री बीएल कुक्ककड आरसेटी द्वारा वित्तिय समावेश व आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। श्रीमती शिखा मुंजाल आरएसएलडीसी द्वारा कौशल व आजीविका के बारे में जानकारी दी गई। श्री आत्माराम कुमावत द्वारा स्व्यं सहायता समूह ’राजीविका’ के बारे में विस्तार से बताया। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री विक्रम सिंह शेखावत द्वारा महिला कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। श्रीमती सुप्रिया बरावड द्वारा महिला शक्ति केन्द्र योजना के बारे में बताया गया। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्री विजय कुमार द्वारा कानूनों की जानकारी जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लेगिंग उत्पीड़न, सखी सेन्टर व 181 महिला हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्याशाला में सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाकर कार्यशाला शुरू की गई। श्री गोपाल खडगावत द्वारा कार्यशाला का परिचय करवाकर, महात्मा गांधी व महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement