Advertisement

Advertisement

गांव 67 आर.बी. में मनाया गया "संविधान दिवस"


रायसिहनगर। गांव 67 आरबी में नेहरू युवा केंद्र, श्री गंगानगर के रायसिंहनगर ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अभिषेक प्रजापति एवं अंबेडकर युवा मंडल 67आर.बी. ने संयुक्त रूप से मिलकर "संविधान दिवस" मनाया। एन.वाई.वी. अभिषेक प्रजापति एवं युवा मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।अभिषेक प्रजापति ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं ग्रामीणों को बाबा साहब अम्बेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।भारतीय संविधान हमारी सबसे पवित्र पुस्तक है ,हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इसे बनाने में 2वर्ष 11माह एवं 18दिन का समय लगा था। हमें संविधान के द्वारा ही सभी अधिकार मिले हैं और हमारे अधिकारों का जब हनन होता है तो संविधान ही हमारी रक्षा करता है।इस दौरान "भारतीय संविधान" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी युवाओं ने अपने अपने विचार रखे।अंत में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई एवं संविधान की प्रस्तावना भी पढकर सुनाई गई। इस दौरान युवा मंडल के सभी सदस्य अजीत कुमार, राजाराम, मनोहर लाल, विनोद कुमार,हरपाल, बलराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement