Advertisement

Advertisement

गांव 23 पी.एस.में शहीद दिवस मनाया

रायसिहनगर।नेहरू युवा केंद्र, श्रीगंगानगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) के जिला युवा समन्वयक भूपेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार प्रजापति युवा मंडल आर.बी. रायसिंहनगर एवं दुर्गेश्वरी युवती मंडल 23 पी.एस.सी. रायसिंहनगर ने संयुक्त रूप से मिलकर गांव 23 पी.एस.सी. में शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें युवती मंडल के सभी सदस्यों ने एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक( एन. वाई. वी.)अभिषेक प्रजापति ने हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी व कार्यक्रम की शुरुआत की गई .एन. वाई. वी. अभिषेक प्रजापति ने युवाओं को महात्मा गांधी जी के जीवन परिचय से अवगत कराया तथा उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी महान प्रतिभा के धनी थे,अहिंसा के पुजारी थे, उन्होंने देश को आजाद कराने में अपना अमूल्य योगदान दिया। युवाओं ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे और देशभक्ति कविताएं गाई। कार्यक्रम में एन. वाई. वी. अभिषेक प्रजापति द्वारा युवाओं को संविधान शपथ दिलाई गई, राष्ट्रीय एकता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को नाश्ता करवाया गया ।इस मौके पर दुर्गेश्वरी युवती मंडल से कांता,आशारानी, सोनू रानी, इंद्र चौहान ,अजय भार्गव,रवि कुमार, रोहन,हरविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement