Advertisement

Advertisement

जिले के 6 अंडर पास होंगे कवर, जिसमें तीन जिला मुख्यालय के शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत


रेल मंत्रालय द्वारा चार करोड़ की राशि की स्वीकृति
श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्री निहालचंद के प्रयासों से श्रीगंगानगर शहर सहित 6 रेलवे अंडरपास को कवर करने के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिला मुख्यालय के तीन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से वर्षा के समय शहरवासियों व राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। 
श्रीगंगानगर शहर में मल्टी पर्पज स्कूल के समीप तीन पुली की ओर जाने वाले रेलवे अंडर ब्रिज, भगतसिंह चैक से सर्किट हाउस की ओर जाने वाला रेलवे अंडर ब्रिज, करणी मार्ग से सादुलशहर की ओर जाने वाला अंडर ब्रिज, गुरू की ढाणी, सादुलशहर सड़क पर फतेहसिंह वाला के पास तथा बनवाली रेलवे अंडर ब्रिज को ढ़कने के कार्य की स्वीकृति जारी हो चुकी है। छः आरयूबी को कवर करने के साथ-साथ पानी निकासी की व्यवस्था, रैम्प को आवश्यकतानुसार लम्बा करना इत्यादि कार्य सम्मिलित है। रेल मंत्रालय की ओर से 6 कार्यों के लिये लगभग चार करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। आगामी 2-4 दिनों में कार्य प्रारम्भ होगा तथा जून माह के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। 
शहर के नागरिकों को लम्बे समय से वर्षा के समय आरयूबी से गुजरने में काफी परेशानी होती थी। जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम नकाते ने भी रेल अधिकारियों का मार्ग दर्शन किया तथा इस समस्या के स्थाई समाधान करने के कार्य को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। रेल अधिकारियों ने भी वर्षा के समय आरयूबी से गुजरने की समस्या को गंभीरता से लिया तथा इसका प्रोजेक्ट बनाकर रेल मंत्रालय को भेजा गया। जिसकी स्वीकृति जारी होने से इस क्षेत्र के आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement