Advertisement

Advertisement

होमगार्ड जवानो ने लगाया शोषण का आरोप,दिया सांकेतिक धरना


हनुमानगढ़। राजस्थान होमगार्ड के स्थाई स्टाफ पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए होमगार्ड जवानों ने सोमवार को गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। धरने के बाद जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और जंक्शन थाना प्रभारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपे गए। राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के होमगार्ड जवानों द्वारा धरना देते हुए बताया कि राजस्थान होमगार्ड का स्थाई स्टाफ होमगार्ड जवानों का भयंकर शोषण कर रहा है। इस बारे में पूर्व में भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

उन्होने आरोप लगाते हुए बताया कि राजस्थान होमगार्ड के स्थाई स्टाफ की ओर से जवानों से पैसे लेकर ड्यूटियां लगाई जाती हैं। चहेते होमगार्ड जवानों को साल में लगातार 12 माह कार्य दिया जा रहा है। जब होमगार्ड जवान इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। उनके सरकारी रिकॉर्ड में कांट-छांट कर दी जाती है। इस बारे में कई बार होमगार्ड डीजी, होमगार्ड मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत की लेकिन उनकी मांगों की सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका शोषण बंद नहीं हुआ तो लॉकडाउन हटते ही पूरे राजस्थान के होमगार्ड जवान आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। होमगार्ड जवानों ने संगठन अध्यक्ष राकेश कुमार व उपाध्यक्ष महेन्द्र सांखला के नेतृत्व में सांकेतिक धरना देकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement