Advertisement

Advertisement

सादुलशहर में खुलेगा पहला अंग्रेजी माध्यम का राजकीय विद्यालय


श्रीगंगानगर। आगामी शैक्षिक सत्र 2020-21 से सादुलशहर ब्लाॅक में अंग्रेजी माध्यम का राजकीय विद्यालय शुरू हो जाएगा। विधायक जांगिड़ ने कहा कि अब निर्धन परिवार के बच्चे भी धन के अभाव में अंग्रेजी माध्यम की स्कूली शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे, उन्हें उच्च गुणवत्ता की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा सादुलशहर में ही राजकीय विद्यालय के माध्यम से उपलब्ध होगी और यह सब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरगामी सोच का परिणाम है।

राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रारंभ होना देश के शिक्षा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीकानेर द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार सादुलशहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय-01 को महात्मा गांधी राजकीय विधालय (अंग्रेजी माध्यम) में रुपान्तरित किया जाएगा और शैक्षिक सत्र 2020-21 से कक्षा 1 से 8 तक की अग्रेजी माध्यम कक्षायें शुरु हो जाएंगी। आगामी वर्षों में कक्षा 9 से 12 तक की भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रारंभ की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement