Advertisement

Advertisement

पत्नी को सिर में मारा कसिया उसके बाद ताबड़तोड़ चाकु खोंपे,पति की बताई सच्चाई से पुलिस भी हैरान


चरित्र पर शक बना पत्नी की दर्दनाक मौत का कारण
आरोपी पति ने पुलिस रिमांड में उगली सच्चाई
बकरी के बहाने खेत ले जाकर की हत्या  
हनुमानगढ़(कुलदीप शर्मा) पल्लू पुलिस ने नजदीकी गांव मायला में हुई महिला की हत्या मामले में आरोपी पति से सच्चाई उगलवाने में सफलता हासिल की है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को किस तरह दर्दनाक मौत दी उसका राज पुलिस के सामने उगल दिया है। दरअसल पुलिस थाने में मायला गांव में विवाहित मृतका रोशनी देवी के भतीजे ने पल्लू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए फुंफ़ा साहबराम,उसके पुत्र मुकेश, भाई इंद्राज ओर उसकी माँ पर मृतका रोशनी देवी को मौत के घाट उतारने का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी पति को राउंडअप कर लिया था जिसे बाद में पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार कर लिया गया था। पल्लू थानाधिकारी महेंद्र कुमार  ने बताया की पुलिस ने मामले में पूरी कहानी और हत्या में इस्तमाल किये गए वस्तुओं की बरामदगी के लिए आरोपी साहबराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर करवाया था। रिमांड के दौरान आरोपी साहबराम ने चौकाने वाले  खुलासे किए हैं जिसे सुनकर हर कोई कांप उठे। पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू और कस्सीये को बरामद कर लिए है।

दोनों पति-पत्नी के बीच में चल रहा था विवाद
इस मामले में पुलिस जांच में सामने आया की दोनों पति-पत्नी के बीच में काफी समय से अनबन चल रही थी। पति साहबराम को अपनी पत्नी रौशनी देवी के चरित्र पर शक था। लेकिन पुलिस जांच में मृतका रौशनी देवी के चरित्र के सवाल पर हालांकि पति ने किसी का नाम तो नहीं लिया। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के रिश्तो के बीच में आई खटास को दूर करने के लिए मृतका रौशनी देवी के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष में कई बार पंचायती हो चुकी थी। अभी अंतिम बार भी काफी समय तक रौशनी देवी के पीहर में रहने के बाद ससुराल पक्ष ने पंचायती के माध्यम से मृतका रौशनी देवी को घर ले कर आये थे।  पुलिस सूत्रों की माने तो 09 जून को ही पंचायती के माध्यम से आरोपी साहबराम अपनी पत्नी रौशनी देवी को घर लेकर आया था। 

इस तरह बेरहम पति ने दर्दनाक मौत दी अपनी पत्नी को
पल्लू थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया की आरोपी पति का अपनी पत्नी से काफी समय से अनबन चल रही थी। इसी अनबन के चलते गिरफ्तार किये गए आरोपी पति ने मन ही मन में अपनी पत्नी को मौत के घात उतारने की साजिश रची। इसी साजिश के चलते उसने अपनी पत्नी को खेत से बकरी लाने के बहाने से ले गया। जैसे ही दोनों खेत पहुंचे तो आरोपी पति ने इधर-उधर देखा जब खेत के आस-पास कोई नहीं दिखा तो अपने से आगे चल रही पत्नी के सिर पर कस्सिए से जोरदार वार किया जिसके बाद उसकी पत्नी वहीं गिर गयी। इसके बाद नीचे बेचेत दर्द से कहरा रही पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकुओ से हमला बोल दिया। इतने से ही मन नहीं भरा तो आरोपी पति ने चाकुओ से शरीर पर कई जगह वार करते हुए बेरहमी से पत्नी के पेरो पर कस्सिए से वार करते हुए तोड़ दिए। पल्लू थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया की पुलिस ने हत्या में इस्तमाल किये गए चाक़ू,कस्सिए सहित मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच में परिवार का नहीं आया अभी तक कोइ रोल सामने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी पुलिस के सामने परिवार के किसी भी सदस्य का हत्या में सहयोग करने का रोल नहीं नजर आया है। आरोपी पति के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिसके चलते किसी प्रकार का सहयोग अपने परिवार से लिया हो। अभी तक जांच में सिर्फ पति द्वारा ही मन ही मन साजिश रच हत्या करने की ही बात सामने आ पाई है। हालांकि पुलिस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बुधवार को आरोपी साहबराम को कोर्ट में पेश करवाकर जेसी करवाएगी। पुलिस ने आरोपी साहबराम के रिमांड अवधि के दौरान मेडिकल रिपोर्ट सहित कोरोना जाँच भी करवा ली है। आरोपी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement