श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री महावीर प्रसाद द्वारा प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण श्रीगंगानगर जिले में जीरों मोबीलिटि क्षेत्र घोषित कर जन साधारण के आवागमन व निर्गमन पर सख्त निषेध किया गया है। 

 उन्होने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की श्रृंखला में 9 अगस्त  से 15 अगस्त 2020 तक ’’अगस्त क्रांति सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जाना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मध्यनजर 9 अगस्त 2020 रविवार के लिए श्रीगंगानगर जिले में घोषित जीरो मोबीलिटि से संबंधित आदेश का क्रियान्वयन स्थगित किया जाता है तथा शेष आदेश यथावत रहेंगे।