Advertisement

Advertisement

Sameja kothi- 60 लाख के गौरव पथ पर कीचड़, राहगीर परेशान, बढ़ रही मच्छरों की संख्या , आखिर जिम्मेदार कब समझेगे लोगों की तकलीफ

समेजा कोठी।ग्राम पंचायतों को देश की रीढ़ माना जाता है और देश के विकास का रास्ता भी गांव की गलियों से होकर ही गुजरता है।लेकिन राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की उप तहसील समेजा कोठी की हालत दिनों दिन दयनीय होती जा रही हैं।सरपंच,सचिव को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नही हैं।गांव की गलिया जरा सी बरसात से पानी से भर जाती हैं और महिना भर कीचड़ ही रहता हैं।आमजन परेशान हैं,कर्मचारी भी स्कूल ,बैंक बड़ी मशक्कत से जा पाते हैं।गलिया कीचड़ से अटी होने के कारण लार्वा जनित मच्छर पनप रहे हैं।जिससे डेंगु फैलने की आशंका बनी हुई हैं।सरकार गांवों के विकास की और जरा सा भी ध्यान दे तो हालत सुधर सकते हैं।क्या जनता को असुविधा न हो सरकार का व पंचायत का दायित्व नही बनता।वोट लेना उद्देश्य न मानकर काम करवाये जाने चाहिये। 
समेजा के गांव की मुख्य गली जो वर्ष 2017 में सुगम आवागमन हेतु गौरव पथ में बदली गई थी, वह महज तीन सालो में ही जिम्मेदार अधिकारीयों की अनदेखी के चलते जोहडे में तब्दील हो चुकी हैं।जनता के 60 लाख रूपयें सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बिना (पानी निकासी) तकनीकी परीक्षण के ही गौरव पथ निर्माण में लगा दिये।परिणामस्वरूप लोग आवाजाही हेतु बेहद परेशान हैं।गांव की मुख्य सड़क जो गांव को भारतमाला रोड़ से जोड़ती हैं इन दिनों बरसाती पानी से लबालब हैं।
वही चिकित्सा महकमा भी मच्छर जनित बीमारीया न पनपे इसलिए खडे बदबूदार पानी में किसी भी दवाई का समेजा में छिड़काव नही करवाया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement