Advertisement

Advertisement

गांधी सद्भावना सम्मान 2020 के लिये मांगे आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

अंतिम तिथि 10 सितम्बर तक 

श्रीगंगानगर, 4 सितम्बर। जिले का कोई भी व्यक्ति, प्रवासी राजस्थानी अथवा पंजीकृत संस्था, द्वितीय प्राथमिकता के रूप में भारत का कोई भी नागरिक, संस्था, संगठन जिन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्वान्तों का अनुगमन, अनुशीलन किया हो तथा सामाजिक न्याय, शान्ति, समरसता एवं सद्भाव के संरक्षण एवं सवंर्द्धन हेतु योगदान दिया हो, को गांधी सद्भावना सम्मान 2020 दिया जायेगा। 
जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जिले का कोई भी व्यक्ति, प्रवासी राजस्थानी अथवा पंजीकृत संस्था, द्वितीय प्राथमिकता के रूप में भारत का कोई भी नागरिक, संस्था, संगठन जिन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्वान्तों का अनुगमन, अनुशीलन किया हो तथा सामाजिक न्याय, शान्ति, समरसता एवं सद्भाव के संरक्षण एवं सवंर्द्धन हेतु योगदान दिया हो, को गांधी सद्भावना सम्मान 2020 दिये जाने के लिये निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव चाहे गये है। संबंधित उपखण्ड क्षेत्र में गांधी सद्भावना सम्मान 2020 हेतु प्रस्ताव 10 सितम्बर 2020 तक निर्धारित प्रपत्र में भिजवाना सुनिश्चित करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement