Advertisement

Advertisement

फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन

 

श्रीगंगानगर, 19 सितम्बर। महात्मा गाँधी जी के 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र, खेल विभाग एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सयुंक्त तत्वाधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन शनिवार को प्रातः 6.45  बजे नेहरू पार्क से गंगा सिंह स्टेडियम तक किया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्री अरविन्द जाखड़ ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि वर्तमान दौर में कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी हैं कि हम स्वस्थ रहे एवं देश का आधार स्तम्भ युवा पीढ़ी हैं, यदि युवा वर्ग अभी से स्वयं को स्वस्थ रखेंगे तभी फिट इंडिया स्वस्थ इंडिया का सपना साकार कर पाएंगे एवं साथ ही भारत एवं राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19  के निर्देशों की पालना करने एवं करवाने के लिए आग्रह किया ।

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने युवाओं को निरंतर ऐसी गतिविधियों को जारी रखने एवं साथ ही अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी फिट इंडिया अभियान से जोड़ने का आग्रह किया। जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र विशनोई ने आए हुए सभी प्रतिभागियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों को आगे आने के लिए कहा। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा परिषद् के प्रशिक्षक, खेल संघो के पदाधिकारी, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव श्री सुरजाराम सिहाग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement