Ad Code

Recent Posts

पूर्व भाजपा देहता जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के सड़क दुर्घटना में निधन पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जताया शोक

 बीकानेर 14 सितम्बर । उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज बीकानेर भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के सड़क दुर्घटना में घायल होने एवं तदुपरांत स्वर्गवास होने पर शोक संवेदना प्रकट की है। इसी दुर्घटना में स्व. दुसाद के साथ उनकी माताजी एवं चाचीजी का भी निधन होने को परिवार पर वज्रपात बताते हुए मंत्री भाटी ने इसे हृदय को व्यथित एवं स्तब्धकारी करने वाली दुर्घटना कहा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने स्व. दुसाद, उनकी माताजी एवं चाचीजी के इस आकस्मिक निधन पर परम पिता परमेश्वर से दिवगंत आत्माओं को शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ