Advertisement

Advertisement

गोकुल सर्किल क्षेत्र में बांटे मास्क, सोशल डिसटेंसिंग के लिए किया जागरुक

 


कोरोना जागरुकता अभियान को बनाएं जन-जन का आंदोलन


बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने रविवार को कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन के तहत गोकुल सर्किल के पास मास्क वितरित किए तथा आमजन से कोरोना एडवाइजरी की पालना का आह्वान किया।

गौरी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे महीने सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आमजन को मास्क वितरण के साथ सोशल डिसटेंसिंग रखने की समझाइश भी की जा रही है। उन्हांेने कहा कि जिला कलक्टर की पहल पर रविवार को नगरीय सीमा के सभी 16 सर्किल क्षेत्रों में मास्क वितरित किए गए तथा आमजन को जागरुक किया गया। वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी बिना मास्क लगाए घरों से बाहर नहीं निकले। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का उपयोग जरूरी है।

अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा किए जा रहे यह प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब आमजन की सकारात्मक भागीदारी होगी। इस अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने की जरूरत है, जिससे कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने गोकुल सर्किल क्षेत्र के दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखें। साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी मास्क के उपयोग की समझाइश की। उन्होंने कहा कि सभी सर्किल प्रभारी, पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करें तथा आमजन से मास्क लगाने की समझाइश करें। इसके बावजूद नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती जाए।

सर्किल प्रभारी तथा सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सबीना बिश्नोई ने कहा कि अभियान से अधिक से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने के प्रयास हों। बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित किया जाए। महिलाएं भी इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी को भी बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर द्वारा जिले में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ की व्यवस्था लागू की गई है। इसकी पालना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आमजन को जागरुक करने के लिए परम्परागत तरीकों के साथ सोशल मीडिया का उपयोग भी किया जा रहा है। वहीं स्लोगन एवं चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सावधानी बेहद जरूरी है। हमारी छोटी सी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने अभियान केी रूपरेखा के बारे में बताया तथा कहा कि अभियान में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

इस दौरान नयाशहर थाना के संदीप कुमार, पार्षद विजय सिंह, प्रतीक स्वामी, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास आदि मौजूद रहे।


मुरलीधर चैराहे पर मास्क वितरण एवं मास्क के लिए प्रेरित किया गया

नगर निगम,बीकानेर के सहयोग से मुरलीधर व्यास कॉलोनी चैराहे पर वैश्विक महामारी पर लगाम कसने हेतु मास्क वितरण एवं मास्क की अनिवार्यता हेतु आम राहगीरों को मास्क वितरण के साथ मास्क पहनना क्यो आवश्यक है कि लोगो को समझाइस के साथ मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया गया । इसमें नगर निगम के राजस्व अधिकारी जगमोहन हर्ष, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक किशोर पारीक, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,महामंत्री योगेश बिस्सा, पार्षद सुधा आचार्य, के सी ओझा,छोटूलाल चुरा,  एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप के भूपेंद्र चैधरी,रासु महाराज,विनोद सोनी, गिरिराज जोशी तथा नगर निगम के किशन व्यास,विनोद स्वामी,नवल जमादार का सहयोग रहा ।

करोना जन अभियान आंदोलन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर प्रभारी रंजीत बिजारणिया के नेतृत्व में एसआई विक्रम कुमार, वार्ड के जमादार व शिक्षक गणों द्वारा मास्क वितरण किए गए, समझाइश की गई कि मास्क लगाए रखना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना, हाथों को सैनिटाइजिंग करते रहना आदि के बारे में बताया गया। पूगल फाटा सब्जी  मंडी से लेकर  पूगल  रोड सब्जी मंडी रजनी  हॉस्पिटल  रोड तक दुकानदारों, सब्जी के ठेलों पर मास्क का वितरण किया गया। श्री महावीर प्रसाद मारु व मनोज पुरोहित ने राजकीय बालिका मा वि ,सोनगिरि कुआं,  मोहल्ला चूनगरान व बिन्नानी चैक में मास्क,पेम्पलेट वितरण व स्टिकर चिपकाए। सर्किल नम्बर 3 में डी डी आर सोनगरा ,एसआई नेक मोहम्मद ,पार्षद सुमन छाजेड़ मानमल सोनी व शिक्षक गण ,स्काउट गाइड, सफाई प्रभारी सनी भाटिया ,जमादार सत्यनारायण पवार, अशोक तेजी, सुभाष पंडित तथा सफाई सैनिकों के द्वारा महावीर वाटिका पर मास्क वितरण का किया गया। कोटगेट सब्जी मण्डी सहित पूरे शहर में मास्क का वितरण कर, कोरोना के प्रति सावचेत किया गया। दुपहिया वाहन चालकों को रोकर उन्हें समझाया और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement