Advertisement

Advertisement

पशुओं में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान 12 अक्टूबर से

बीकानेर।  जिले में पशुओं में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण के लिए अभियान 12 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। यह अभियान राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएम टीकाकरण कार्य के तहत चलाया जायेगा।

संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. ओम प्रकाश किलानिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए ब्लाॅक स्तर पर नोडल अधिकारियों को माइक्रो लेवल कार्य योजना बनाकर के टीकाकरण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 10,00,000 गोवंश व 1 लाख 83 हजार भैंसवंश में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

डॉक्टर किलानिया ने बताया कि इस अभियान में विभागीय कर्मियों द्वारा पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं के टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। टीका लगाए जाने वाले पशु के कान में 12 डिजिट का एक टैग लगाया जाना अनिवार्य है।  12 डिजिट का टैग विभाग की अन्य योजनाओं जैसे कृत्रिम गर्भाधान, डेयरी ऋण आदि के उपयोग में लिया जाएगा। समस्त टीकाकरण कर्मियों को               12 डिजिट को इनाफ सॉफ्टवेयर में इंद्राज किया जाना है, जिसका प्रशिक्षण अधिकारी कर्मचारियों दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement