रेलवे के दिल्ली मंडल ने 71वाँ संविधान दिवस मनाया

श्रीगंगानगर, । भारत के संविधान को अपनाने की 71वीं जयन्ती के अवसर पर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने संविधान दिवस मनाया गया। मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री अजय माइकल के अनुसार 71वाँ संविधान दिवस मनाने के अवसर पर भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित ‘‘मूल कर्तव्यों‘‘ पर बल दिया गया है।

            भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा संविधान की उद्देशिका को पढ़ने का सीधा प्रसारण श्री एस सी जैन, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली, दिल्ली डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पढ़ा गया।  इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, नई दिल्ली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्री प्रशांत कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मूल कर्तव्यों के पालन का शपथ ग्रहण करवाया गया। भारत के संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में किया गया।        
      श्री एस. सी. जैन, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने कहा कि संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई और दिल्ली मंडल के सभी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और शेडों में मूल कर्तव्यों के पालन का शपथ ग्रहण किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ