कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में संविधान दिवस की ली शपथ


श्रीगंगानगर। भारत सरकार के अर्द्धशासकीय पत्र के अनुसार एवं राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर सहित विभिन्न विभागों, संस्थाओं, स्वायत्त संस्थाओं, संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं निकायों, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, नगरपरिषद, नेहरू युवा केन्द्र के प्रांगण में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने संविधान दिवस की शपथ ली।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डाॅ. गुंजन सोनी, अुतिरिक्त जिला कलक्टर सर्तकता श्री अरविन्द जाखड़, लेखाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक श्री जगदीश कामरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशाषी संगठन नेहरू युवा केन्द्र, श्री गंगानगर द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वर्चुअल माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमे युवा स्वयंसेवको एवं युवा मण्डल के सदस्यों ने भाग लिया। संविधान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बताया गया कि समय की जरुरत हैं कि युवा वर्ग को आगे आकर संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाया जाये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ