Ad Code

Recent Posts

समेजा कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को महिला डॉक्टर सहित चार डॉक्टर मिले

 

समेजा कोठी।(सतवीर सिंह मेहरा)आज आखिर जब से सामुदायिक केन्द्र बना हैं पहली बार स्वास्थ्य केन्द्र में राज्य सरकार ने डॉक्टरो के लम्बे समय से चल रहे खाली पदो को भर दिया।समेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को आज चिकित्सा महकमे ने महिला डॉक्टर सहित चार डॉक्टरों के पद भर दिये हैं।नये डॉक्टर ऋषभ जैन,लक्षित चौधरी,सतीश कुमार व महिला डॉक्टर पूजा महला की नियुक्ति की हैं। समेजा कोठी में अब डॉक्टरों के पांचो पद भर दिये गये हैं जिससे आमजन खुश हैं।हालांकि डॉक्टर रमेश सर्वा अच्छी सेवा दे रहे हैं लेकिन स्टाफ की पूर्ति से काम और बेहतर होगा।महिला डॉक्टर आने से महिलाए बिना संकोच अपनी समस्या खुलकर बता पायेगी व बेहत्तर इलाज समय पर मिल सकेगा।

लम्बे समय से रिपोर्ट एक्सकल्युसिव न्युज ग्रामीणों की मांग अनुसार रिक्त पदों की खबर चला रहा था।राज्य सरकार ने डॉक्टरों की नियुक्ति करके ग्रामीणों को राहत दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ