Advertisement

Advertisement

राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन 12 से 19 जनवरी

 

श्रीगंगानगर। नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा जिला युवा अधिकारी श्रीभूपेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती (युवा दिवस) पर कार्यालय में स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण एवं दीप प्रजल्वित कर युवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया ।
जिला युवा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्रश्री गंगानगर से जुड़े युवा एवं महिला मण्डल के युवाओं एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन स्वामी विवेकानन्द जयंती 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस से शुरू होकर 19 जनवरी तक पूरे जिले में मनाया जाएगा। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानन्द के जीवन से शिक्षा एवं उनके कार्यो के बारे में युवाओं जागृत किया जाएगा। 13 जनवरी को सांस्कृतिक दिवस,14 जनवरी को प्रतिभागिता दिवस, 15 जनवरी को सामाजिक सेवा दिवस, 16 जनवरी को शारीरिक फिटनेस दिवस, 17 जनवरी को शांति के लिए युवा दिवस, 18 जनवरी को कौशल विकास दिवस, 19 जनवरी को जागरूकता दिवस एवं युवा सप्ताह समापन किया जाएगा, जिसमे जागरूकता दिवस में नशे के विरुद्ध युवाओं को शपथ एवं कैच दी रेन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। युवा सप्ताह में जिले के युवाओं का मनोबल बढाकर, उनका व्यक्तित्व विकास कर उन्हें आगे आकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement