Advertisement

Advertisement

31 जनवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस

श्रीगंगानगर, । राज्य में 31 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस आयोजित किया जायेगा। टीकाकरण दिवस में जिले के 0 से 5 वर्ष तक समस्त बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाई जायेगी। प्रथम दिन बूथ पर लक्षित बच्चों को तथा अगले दो दिनों में टीम द्वारा घर-घर जाकर भ्रमण कर किसी कारणवंश से छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर लाभान्वित किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि निर्धारित दिवस को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जायेगी। जिन विधालयों में पल्स पोलियो के बूथ है, उन सभी विधालयों को 31 जनवरी 2021 रविवार को खुला रखा जाये। विधालय में पहुंची पोलियो बूथ टीम को समुचित स्थान उपलब्ध करवाने व आवश्यक व्यवस्था में सहयोग किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement