Advertisement

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

श्रीगंगानगर,। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्यरत महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री गौरव गौड़ ने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु ’’नेतृत्व में महिलाऐं कोविड-19 विश्व में समान भविष्य प्राप्त कर रही‘‘ के अंतर्गत 10 महिला रेल कर्मियों को कोविड महामारी में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान स्वरूप श्रीमती अरूणा सिंह अपर महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डाॅ0 चित्र लेखा शर्मा वरिष्ठ मण्डल दंत सर्जन, श्रीमती कमला हाॅस्पिटल सहायक, श्रीमती कविता अलेक्जेंडर-मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती कमलेश देवी वरिष्ठ हाउस कीपिंग सहायक, श्रीमती शान्ति शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती साधना मीना कार्यालय अधीक्षक (चिकित्सा) श्रीमती भवप्रीता सोनी. उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त, सुश्री मनीषा चेतवानी निरीक्षक आरपीएफ, श्रीमती विभा तापड़िया.मुख्य कार्मिक एवं कल्याण निरीक्षक तथा कुमारी विभी शर्मा रेन्जर गाईड तथा कार्यालय सहायक (आईटी) को अपर महाप्रबनधक द्वारा दैनिक कार्यों के अतिरिक्त विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
        इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रधान कार्यालय में कोविड वैक्सीन के लिए विशेष कैम्प लगाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लघु नाटिका का आयोजन किया गया। साथ ही अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, कविता पाठ, गायन, स्लोगन लेखन, रंगोली व सलाद की सजावट प्रमुख है। इस अवसर पर लैंगिक समानता पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आत्मरक्षा प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement