Advertisement

Advertisement

संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन 5 से 19 अप्रैल तक किया गया

 संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन 5 से 19 अप्रैल तक किया गया

श्रीगंगानगर,। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला श्रीगंगानगर में टीकाकरण जन जागरण अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के प्रसार को रोकने तथा सामान्य स्थिति बहाल करने के दृष्टिगत महामारी के प्रसार की श्रृंखला को प्रभावी ढ़ंग से तोड़ने, जांच-पहचान-उपचार प्रोटोकाॅल की सख्ती से क्रियान्विति करने तथा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सभी लक्षित समूह को कवर करने के लिये 5 अप्रैल से 19 अप्रैल तक की अवधि हेतु नगरीय क्षेत्र के लिये संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि संयुक्त प्रर्वतन दलों में नगरपरिषद श्रीगंगानगर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर, आयुक्त नगरपरिषद, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीगंगानगर, तहसीलदार श्रीगंगानगर, थानाधिकारी, पुलिस थाना कोतवाली, सदर, जवाहरनगर, पुरानी आबादी शामिल होंगे। नगरपालिका श्रीकरणपुर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीकरणपुर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीकरणपुर, तहसीलदार श्रीकरणपुर, थानाधिकारी, पुलिस थाना श्रीकरणपुर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका श्रीकरणपुर होंगे। नगरपालिका केसरीसिंहपुर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीकरणपुर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीकरणपुर, नायाब तहसीलदार केसरीसिंहपुर, थानाधिकारी, पुलिस थाना केसरीसिंहपुर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका केसरीसिंहपुर होंगे।
इसी प्रकार नगरपालिका पदमपुर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट पदमपुर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीकरणपुर, तहसीलदार पदमपुर, थानाधिकारी, पुलिस थाना पदमपुर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका पदमपुर होंगे। नगरपालिका गजसिंहपुर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट पदमपुर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीकरणपुर, नायाब तहसीलदार गजसिंहपुर, थानाधिकारी, पुलिस थाना गजसिंहपुर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका गजसिंहपुर होंगे। नगरपालिका रायसिंहनगर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट रायसिंहनगर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत रायसिंहनगर, तहसीलदार रायसिंहनगर, थानाधिकारी, पुलिस थाना रायसिंहनगर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका रायसिंहनगर होंगे।
नगरपालिका अनूगपढ में उपखण्ड मजिस्ट्रेट अनूपगढ़, वृताधिकारी, पुलिस, वृत अनूपगढ़, तहसीलदार अनूपगढ़, थानाधिकारी, पुलिस थाना अनूपगढ़ तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका अनूपगढ़ होंगे। नगरपालिका श्रीविजयनगर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीविजयनगर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीविजयनगर, तहसीलदार श्रीविजयनगर, थानाधिकारी, पुलिस थाना श्रीविजयनगर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका श्रीविजयनगर होंगे। जैतसर में उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीविजयनगर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत रायसिंहनगर, नायाब तहसीलदार जैतसर, थानाधिकारी, पुलिस थाना जैतसर होंगे।
नगरपालिका सूरतगढ़ में उपखण्ड मजिस्ट्रेट सूरतगढ़, वृताधिकारी, पुलिस, वृत सूरतगढ़, तहसीलदार सूरतगढ़, थानाधिकारी, पुलिस थाना सूरतगढ़ (शहर व सदर) तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सूरतगढ़ होंगे। नगरपालिका सादुलशहर उपखण्ड मजिस्ट्रेट सादुलशहर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीगंगानगर(ग्रामीण), तहसीलदार सादुलशहर, थानाधिकारी, पुलिस थाना सादुलशहर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सादुलशहर होंगे। लालगढ़ जाटान में उपखण्ड मजिस्ट्रेट सादुलशहर, वृताधिकारी, पुलिस, वृत श्रीगंगानगर(ग्रामीण), नायाब तहसीलदार लालगढ़ जाटान, थानाधिकारी, पुलिस थाना लालगढ़ जाटान होंगे।
घड़साना में उपखण्ड मजिस्ट्रेट घड़साना, वृताधिकारी, पुलिस, वृत अनूपगढ़, तहसीलदार घड़साना, थानाधिकारी, पुलिस थाना घड़साना होंगे। रावला में उपखण्ड मजिस्ट्रेट घड़साना, वृताधिकारी, पुलिस, वृत अनूपगढ़, तहसीलदार रावला, थानाधिकारी, पुलिस थाना रावला होंगे। गठित संयुक्त प्रवर्तन दल राजस्थान सरकार की जारी गाईडलाइन की पालना में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क, सामाजिक दूरी एवं मानक संचालन प्रक्रिया आदि की आमजन द्वारा पालना की जा रही है अथवा नहीं, की सुनिश्चितता करवायेंगे। यदि आमजन द्वारा कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार की पालना नहीं की जाती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 में वर्णित जुर्मानों एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ दुकान, प्रतिष्ठान, मैरिज पैलेस इत्यादि सीज करने की कार्यवाही भी किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement