Advertisement

Advertisement

जि़ले में विकास कार्यों में कही भी धन की कमी नहीं आने दी जायेगी- चौ. विनोद कुमार

जि़ले में विकास का पयार्यवाची बन चुके हैं विधायक चौधरी विनोद कुमार - श्री दयाराम जाखड़


- विधायक चौधरी विनोद कुमार ने पक्कासहारणा में किया विकास कार्याे का शिलान्यास

हनुमानगढ़,। निकट गांव पक्कासहारणा में शनिवार को विधायक चौधरी विनोद कुमार, जिला प्रमुख श्रीमती कविता मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान श्रीमती इन्द्रा दयाराम जाखड़,श्री भूपेंद्र चौधरी, श्री गुरमीत चन्दड़ा, सरपंच श्रीमती सरोज सहारण, जिला परिषद सदस्य श्री हरमन्दर सिंह बराड़,भाखड़ा प्रोजेक्ट चौयरमैन श्री विजय सिंह जांगु ने अनेकों विकास कार्याे का शिलान्यास किया। जिसमें शहीद ओमप्रकाश ज्यानी स्टेडियम में खेल मैदान विकास कार्य, बॉस्केट बॉल, हैण्डबॉल, फुटबॉल मैदान व 200 मीटर ट्रैक शैड़ निर्माण का शिलान्यास किया, इसी के साथ मोक्षधाम विकास कार्य के तहत बैठक व्यवस्था हेतु शैड निर्माण, शवदाह गृह निर्माण, पानी की टंकी, पार्क, ट्रैक, सीसी ब्लॉक रोड़ व पौधारोपण एवं बस स्टेण्ड पर सीसी ब्लॉक व नाला निर्माण एवं सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय विकास कार्य का शिलान्यास किया गया।

                            विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य में कही भी धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान बनाने तब सार्थक हो जायेगे जब गांव का एक भी बच्चा खेलों में उत्कृष्ट स्तर पर पहुंचकर गांव, शहर व जिले का नाम रोशन करेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास में विश्वास रखती है जिसका परिणाम है कि कोरोना महामारी के चलते हुए भी जिले में विकास की गति को धीमा नहीं होने दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार सबका साथ सबका विकास का भाव लेकर काम कर रही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से भाईचारे को कायम रखकर विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

                           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति पूर्व प्रधान श्री दयाराम जाखड़ ने कहा कि विधायक चौधरी विनोद कुमार के नेतृत्व में केवल शहर की नही बल्कि गांव गांव ढाणी ढाणी तक विकास की गंगा बही है। उन्होने कहा कि चौधरी विनोद कुमार की दुरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज प्रत्येक गांव में पक्की सड़के बनी हुई है। उन्होने कहा कि गांव पक्कासहारणा में खेल मैदान बनने से गांव के खिलाडि़यों को उचित मंच मिलेगा और खेलों में भविष्य बनाने का भी मौका मिलेगा। उन्होने कहा कि विधायक चौधरी विनोद कुमार विकास के पयार्यवाची बन चुके है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से बहुत आगे लेकर जाना है। चौधरी साहब ने विकास कार्यों के लिए जो भी वादे किए गए थे, वे सभी वादे पूरे किए जा रहे है। क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर चलते हुए सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
                           इस मौके पर श्री परमानाराम कड़वा, श्री त्रिलोक सहारण, श्री राकेश सोलंकी, श्री योगेश चौहान व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement