Advertisement

Advertisement

अस्थाई लाईसेंस के प्रार्थना पत्र 21 से 25 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे

 अस्थाई लाईसेंस के प्रार्थना पत्र 21 से 25 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे

आज भी लिए जायेंगे प्रार्थना पत्र
श्रीगंगानगर,। दीपावली के त्यौहार पर ग्रीन आतिशबाजी व पटाखों के  अस्थाई लाईसेंस के प्रार्थना पत्र 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2021 तक प्राप्त किए जाएंगे।
 अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता कमला अलारिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र शनिवार को राजकीय अवकाश के बावजूद भी लिए जाएंगे। उन्होंने आमजन की सुविधा को देखते हुए यह निर्देश दिए हैं।
  उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रपत्र में 3 प्रतियों में फाटोयुक्त प्राप्त किए जाएंगे। प्रार्थना पत्र के साथ ब्ल्यू प्रिन्ट नक्शा (कम्प्यूटराईज नहीं), शपथ पत्र, दुकान किराये पर होने की स्थिति में दुकान मालिक का सहमति पत्र (50 रूपये के स्टाम्प पर), दो अतिरिक्त पासपोर्ट साईज फोटो देनी आवश्यक होगी। उन्होने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्रार्थना पत्र नहीं लिए जाएँगे तथा न ही प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर जांच रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement