Advertisement

Advertisement

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा खेल स्टेडियम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 नेहरू युवा केन्द्र द्वारा खेल स्टेडियम में चलाया गया स्वच्छता अभियान


श्रीगंगानगर, । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र श्री गंगानगर द्वारा महात्मा गांधी की 150 वी जयंती व आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के तहत 1 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र बिश्नोई, जिला युवा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह शेखावत, कोच हरजिंदर सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी सुरजीत सिंह एवं सेवानिवृत्त एथलेटिक्स प्रशिक्षक मोहनलाल ने स्वच्छता से संबंधित जानकारी खिलाड़ियों एवं युवा स्वयंसेवकों से साझा की। स्टेडियम परिसर से पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का संग्रहण किया गया। साथ ही भूपेन्द्र सिंह शेखावत युवाओ को बताया गया कि नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा 11 हजार किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का संग्रहण व निस्तारण का लक्ष्य रखा है एवं युवाओं से आह्वान किया कि इस मुहीम में जुड़कर श्रमदान खुद भी करें एवं आमजन से भी करवाएं ताकि यह अभियान जनभागीदारी से जनांदोलन बन सके। नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों, स्वयंसेवकों द्वारा गाँवो, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, विद्यालयों, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ भारत के तहत कचरा संग्रहण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement