Advertisement

Advertisement

198 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, जिला मुख्यालय पर 6 केन्द्र

 आज 198 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, जिला मुख्यालय पर 6 केन्द्र

श्रीगंगानगर,। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 1 जनवरी 2022 शनिवार को जिले के विभिन्न 198 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर 6 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। सभी 198 केन्द्रों पर ऑफलाईन टीकाकरण किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपने नजदीक के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं। जिन नागरिकों की दूसरी डोज ड्यू है, वे दूसरी डोज का टीकाकरण करवाएं। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए गाईडलाईन की पालना व टीकारण जरूर करवाए।
आरसीएचओ डॉ0 एच.एस. बराड ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय, अर्बन पीएचसी नम्बर-2, अशोकनगर, गुरूनानक बस्ती, पुरानी आबादी तथा यूपीएचसी वार्ड 4 व 5  में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। प्रथम डोज के लिए 8440 तथा द्वितीय डोज के लिए 19348 डोज उपलब्ध है। डॉ0 बराड़ ने बताया कि कोविड-19 के दौरान टीकाकरण अभियान में जिन नागरिकों ने प्रथम या द्वितीय डोज का टीकाकरण नहीं करवाया है, ऐसे नागरिकों की पहचान घर-घर जाकर की जा रही है तथा उन्हें नजदीक के केन्द्र पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कर टीकाकरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement