Advertisement

Advertisement

अब 31 जनवरी 2022 तक कर सकते हैं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

 अब 31 जनवरी 2022 तक कर सकते हैं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

हनुमानगढ़, । श्रम व रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटाबेस संग्रहण हेतु ‘ई-श्रम पोर्टल‘ प्रारम्भ किया गया था। इस पोर्टल पर किसी भी नागरिक सेवा केन्द्र (CSC) अथवा ई-मित्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
      जिला श्रम कल्याण अधिकारी अमरचन्द लहरी द्वारा बताया गया कि इस पोर्टल पर भवन निर्माण से सम्बधिंत सभी श्रमिक, खेतिहर श्रमिक,घरेलू कामगार, ओटो रिक्शा चालक व अन्य ड्राइवर, नरेगा श्रमिक, आशा वर्कर, ईटं भटटा कर्मकार, स्ट्रीट वेण्डर, छोटे स्वनियोजित दुकानदार (जो आयकर दाता/ई.एस.आई./एन.पी.एस का सदस्य न हो) आदि जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के मध्य है अपना पंजीकरण करवा सकते है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वालो के लिये सरकार द्वारा सामाजिक-आर्थिक कल्याण की योजना चलाने की सभांवना है। पोर्टल पर 31 दिसम्बर 2021 तक पंजीकरण की प्रक्रिया थी जोे 31 जनवरी 2022 तक कर प्रारम्भ रहेगी। श्री अमरचन्द लहरी ने अपील की है कि जिसने आज तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया 31 जनवरी 2022 तक पंजीकरण करवाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement