Advertisement

Advertisement

गंगानगर शुगरमिल 1 मार्च तक चलने की संभावना

 गन्ना आपूर्ति की अंतिम सूचना

गंगानगर शुगरमिल 1 मार्च तक चलने की संभावना
अनुबंधित किसान निर्धारित तिथि तक गन्ना आपूर्ति करें
श्रीगंगानगर,। राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगरमिल्स लिमिटेड 23 एफ करणपुर का पिराई सत्र 2021-22 जो सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, अब 1 मार्च 2022 तक चलने की संभावना है।
शुगरमिल के महाप्रबंधक श्री मुकेश बारेठ ने बताया कि राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगरमिल्स को अनुबंधित गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि शेष अनुबंधित गन्ने की उपलब्धता को देखते हुए शुगरमिल का पिराई सत्र 2021-22 एक मार्च 2022 दोपहर 1 बजे तक चलने की संभावना है। जिन काश्तकार भाईओं का अनुबंधित गन्ना शेष रहता है, उन्हें अंतिम सूचना दी जाकर अनुरोध है कि वे गन्ना विभाग से संपर्क कर गन्ना मांग पर्ची प्राप्त करें और गन्ना आपूर्ति निर्धारित समय तक कर देवे ताकि आपको नाहक परेशानी नहीं उठानी पडे़।
-------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement